श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला

सपरिवार गौरीशंकर मंदिर पंहुचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल, किया दर्शन और दिए जिले वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

रायगढ़ । रायगढ़ में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला में आज गौरीशंकर मंदिर पहुंचे रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल और श्री गौरी शंकर जी का दर्शन किया। पुजन अर्चन कर रायगढ़ जिले वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी ।यहां पर सजाए गए श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न जीवंत झांकियो का दर्शन किया। सबसे अहम बात यह रही कि आम भक्तों की तरह दोनो का परिवार कतार में रह कर दर्शन किया।कलेक्टर गोयल ने कहा की आज हम सपरिवार दर्शन करने पहुंचे हैं और मेरी यही कामना है की ऊपर वाला सबका खयाल रखें । वही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। 300 पुलिस बल गौरी शंकर मंदिर , श्याम मंदिर और विभिन्न स्थानों पर जहां मेला लगी हुई है सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छा लग रहा है। लोग बहुत ही आस्था के साथ आ रहे है यहां पवित्र वातावरण है ।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...