मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: तीर्थ यात्रियों में दिखा अपार उत्साह…वृद्ध जनों ने कहा तीर्थ दर्शन करवाना शासन की सराहनीय पहल, सभी सुविधाएं बेहतर

नरायगढ़, 30 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पुन: प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायगढ़ जिले से पहला जत्था आज रायगढ़ स्टेशन से मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई। जिसमें रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 800 तीर्थ यात्री शामिल हुए। इस दौरान तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। वहीं वृद्ध जनों ने शासन की तीर्थ यात्रा की पहल को सराहनीय बताया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल नगर पंचायत पुसौर के 70 वर्षीय संतोषिनी महाणा ने तीर्थ दर्शन योजना पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसे बुजुर्गों के लिए शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महत्वपूर्ण है। जिससे आज हम लाभान्वित हो रहे है। इसी प्रकार 72 वर्षीय रायगढ़ के विश्वनाथ पाली निवासी श्रीमती हरमती नायक ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं वित्त मंत्री श्री चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें तीर्थ दर्शन पर वृंदावन, कृष्ण जन्मभूमि एवं मथुरा जैसे पवित्र धाम के दर्शन का मौका मिलने जा रहा है। यात्रा के दौरान यहां खान-पान के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं ट्रेन में दी गई है, जो बेहतर है। ग्राम पंचायत केराझर के डोंगाढकेल निवासी श्री मनबोध साहू ने कहा कि शासन ने वरिष्ठ नागरिक को तीर्थ यात्रा में धार्मिक स्थलों का तीर्थ दर्शन करवाया जा रहा है। जिससे बहुत खुशी हो रही है। यह एक अच्छा अनुभव है। विकासखंड लैलूंगा के ग्राम बरडीह निवासी 67 वर्षीय धोबलेश्वर गुप्ता ने कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कई लोग इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं कर पाते जितनी अच्छी शासन ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में की है, यह शासन की सराहनीय पहल है। ननकीदाऊ साहू ग्राम रेड़ा सारंगढ़ निवासी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिला है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के श्री भजनलाल लहरे शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि निम्न आय वर्ग के लिए तीर्थ दर्शन योजना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में सोचा नहीं था कि कभी ऐसे तीर्थ स्थलों का दर्शन लाभ मिल पाएगा। लेकिन शासन की पहल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना से हम जैसे वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिल रहा है। तीर्थ यात्रा में शामिल सभी तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ... चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज...