अवैध शराब पर कार्यवाही

इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़, 1 जुलाई 2025 रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा विहार जंगल नाला किनारे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर निगरानी बदमाश पवन प्रजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण कर बिक्री करने की फिराक में था। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चक्रधरनगर अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि विजयपुर निवासी निगरानी बदमाश पवन प्रजा इंदिरा विहार जंगल नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है। सूचना पर एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर विजयपुर वार्ड क्रमांक 47 निवासी पवन प्रजा (30 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से जरिकेन व ड्रम में भरा हुआ 80 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त सिल्वर के पात्र, जिसमें प्लास्टिक पाइप लगा था, भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी पवन प्रजा ने नाला किनारे महुआ से कच्ची शराब तैयार कर बिक्री के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बदमाश पवन प्रजा पर थाना चक्रधर नगर में मारपीट, आबकारी और प्रतिबंधक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, अभय यादव, मिनकेतन पटेल, शैलेन्द्र पैंकरा व नंद किशोर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest news
जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ...