Uncategorized

मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य हो शत प्रतिशत पूर्ण -कलेक्टर सिन्हा

मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य हो शत प्रतिशत पूर्ण- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

कलेक्टर सिन्हा ने चांदमारी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र फार्म का किया औचक निरीक्षण

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज दोपहर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, चांदमारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने फार्म का निरीक्षण कर यहां मत्स्य बीज उत्पादन हेतु प्रजनक एकत्रीकरण अण्डा एकत्रीकरण एवं स्पॉन, फ्राई, फिंगरलिंग उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रक्षेत्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023-24 में मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन का लक्ष्य 750 लाख है। जिसके विरूद्ध में अभी तक 350 लाख स्पॉन का उत्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान शासन की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें तथा जिले के मत्स्य पालकों को शासकीय दर पर उन्नत किस्म के मत्स्य बीज प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मछली पालन श्री एम.के.पाटले, प्रक्षेत्र प्रभारी एवं मत्स्य अधिकारी श्री धनी जंघेल, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री कृष्णा जायसवाल, मत्स्य निरीक्षक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Latest news
"ऑपरेशन मुस्कान" में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई माह में 25 गुम नाबालिगों को किया गया दस्तयाब भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की... थाना जूटमिल, खरसिया और भूपदेवपुर में कोटवारों की बैठक एवं प्रेरणास्पद नागरिकों का सम्मान, पुलिस-पब्ल... संस्कार के सुबोध का स्विटजरलैंड हेतु चयन...ईकोप्रेन्योरशिप पर कैम्प में होंगे शामिल धरमजयगढ़ में कांग्रेस का सेक्टर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बैठक संपन्न...प्रथम बैठक में छ... खरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार गुजराती पारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के लिए बैठक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारी करें नियमित मॉनिट... जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल...सातों विकासखण्ड से प्... आंगनबाड़ी केद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान का हो रहा है आयोजन