छत्तीसगढ़रायगढ़

नवपता में खूबा तपा पारा, 48 घंटे हिट वेव का अलर्ट

45 के पार पहुंच गया तापमान, आज भी सताएगी धूप

रायपुर। तपाने के लिए जाना जाने वाला नौतपा जहां शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, वहीं प्रदेश भर में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है, जो दोपहर तक और बढ़ जाती है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सक्ती का रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तो प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तपिश में बढ़ोतरी होने वाली है। इस वर्ष मानसून की रफ्तार भी धीमी है और इसके चलते गर्मी और बढ़ने वाली है। सुबह से ही धूप इन दिनों चुभनी शुरू हो गई है और दोपहर तक तो उमस व गर्मी से लोग बेचैन होने लगे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं है, इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। प्रदेश में 13 जून को जगदलपुर में मानसून का प्रवेश हो सकता है,इसके बाद 16 जून को रायपुर व 21 जून को मानसून अंबिकापुर प्रवेश कर सकता है।

रात में भी बढ़ी उमस
दिन के साथ ही रात में भी उमस बढ़ गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी के आसार है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...