Uncategorized

अंकुर हॉस्पिटल का किया गया नाप जोख, नए सिरे से होगा संपत्ति कर निर्धारण

अंकुर हॉस्पिटल का किया गया नाप जोख


रायगढ़। गुरुवार को निगम राजस्व टीम द्वारा टी वी टावर रोड स्थित अंकुर हॉस्पिटल के संपूर्ण एरिया का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से हॉस्पिटल का संपत्ति कर निर्धारण होगा।
बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा गुरुवार को टी वी टावर रोड स्थित अंकुर हॉस्पिटल के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से अंकुर हॉस्पिटल संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इस दौरान अंकुर हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा प्रस्तुत नक्शे के आधार पर निर्माण हुआ है या नहीं यह भी देखा गया। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान जो स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया जाएगा।
निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्यवाही में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।

अब तक 10 संस्थानों का किया गया नाप जोख
पूर्व में होटल अंश, श्रेष्ठा, साईं श्रद्धा, विवाह घर राम बाग, एकार्ड होटल, सुश्री रेस्टोरेंट, कबीर चौक स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, राजप्रिय हॉस्पिटल, किया शो रूम, अंकुर हॉस्पिटल का नाप जोख किया गया है। इस तरह अब तक 10 बड़े संस्थानों का नाप जोख किया जा चुका है। आने वाले दिनों में कार्यवाही और तेज की जाएगी।

Latest news
रायगढ़ में जुटे प्रदेशभर के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ...शिशु पुनर्जीवन प्रक्रिया के लिए आईएपी रायग... आशा प्रशामक केंद्र में बुजुर्गों के मसीहा थामस फिलिप का दुखद निधन...जस्सी फिलिप्स के पति थामस फिलिप ... प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन 21 से 23 जुलाई तक जिले में आयोजित होगा कौशल तिहार...जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर में होगी प्रतियोगित... पौधरोपण में उद्योगों ने निभायी सहभागिता, 44 उद्योगों ने 24 हजार से अधिक पौधे करवाए उपलब्ध...पौधरोपण ... लोगों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों का प्रथम दायित्व -संभागायुक्त  सुनील जैन.... निर्माण कार्यों में लाएं अपेक्षाकृत प्रगति कमिश्नर-क्षत्रिय... अवैध कॉलोनाइजर को नोटिस जारी करने के ... आवेदनों के निराकरण में देरी: एक अधिकारी समेत 2 कॉलोनाइजर और 5 कर्मचारियों को नोटिस...निगम कमिश्नर&nb... रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने श्री श्याम मंदिर चोरी स्थल का किया निरीक्षण, विशेष टीम को दिए आवश्यक न... आईटीआई पुसौर में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ...अभ्यर्थी 23 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन