धान खरीदी

खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू…अब तक 47 हजार 738 मे. टन हुई धान खरीदी, किसानों को 71 करोड़ भुगतान जारी

रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ रायगढ़ में धान खरीदी बीते 14 नवंबर से जारी है। अब तक जिले में 47 हजार 738 मे. टन धान खरीदी की जा चुकी है। समितियों से धान का उठाव भी मिलरों द्वारा शुरू कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के दो समितियों के लिए डीओ कटने के लिए बाद धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि अभी धरमजयगढ़ और कोड़ातराई खरीदी केन्द्र से धान का उठाव शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि राइस मिलर्स के द्वारा पंजीयन व अनुबंध कर डीओ कटवाया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में धान उठाव में तेजी आएगी।

किसानों को 71 करोड़ का हुआ भुगतान
रायगढ़ जिले में अब तक किसानों को खरीदी के एवज में 71 करोड़ का भुगतान जारी किया जा चुका है। धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान की राशि भी जारी की जा रही है। समितियों में राशि आहरण के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन