Uncategorized

जिले में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन

जिले में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन

रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ रायगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार आज मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन किया गया। सारंगढ़ जिले के पोस्ट सरिया ग्राम लुकापारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की निवासी है श्रीमती फूलो प्रधान, जिनकी उम्र 57 वर्ष है, जो अपने घुटनों में सीवियर अर्थराइटिस (गंभीर गठिया) की समस्या से काफी दिनो से जूझ रही थी और चलने में असमर्थ थी। जिला सारंगढ़ से बरमकेला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही द्वारा उनको रायगढ़ जिला अस्पताल में रिफर किया गया। जिसके उपरांत मरीज किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह् सिविल सर्जन डॉ.आर.एन.मंडावी के मार्गदर्शन से डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ.दिनेश पटेल, द्वारा मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का सफल आपरेशन घुटना प्रत्यारोपण किया गया। इस आपरेशन को सफल बनाने में एनीथिसिया डॉ.पद्मलोचन पटेल, डॉ.उषा किरण भगत, ओ.टी. की सिस्टर सरिता के सहयोग से आपरेशन सफल पूर्वक किया गया।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू