Uncategorized

मतदान के तीन दिन पहले युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

मतदान के 3 दिन पहले युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

सुषमा प्रकाश नायक के नेतृत्व में निकली विशाल पदयात्रा

रायगढ़। थकान को मुस्कुराहट ने जैसे लील लिया हो, ललाट पर तिलक, चेहरे पर तेज़, जो भी मिल रहा सभी से आशीर्वाद मांगती रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की पत्नी सुषमा नायक। बीते 15 दिनों से उन्होंने पति के पक्ष में प्रचार का बीड़ा उठाया है। विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँव-मुहल्ले की अलग से उन्होंने पदयात्रा की है। उन्होंने अपनी यात्रा को जन आशीर्वाद यात्रा का नाम दिया है। सुबह से देर रात तक पृथक रूप से अथक वह अपने परमेश्वर के लिए आशीर्वाद जुटा रहीं हैं। प्रदेश में एक पत्नी का अपने प्रत्याशी पति के लिए ऐसी जीवटता शायद ही कहीं देखने मिले।
मंगलवार की शाम युवा कांग्रेस ने पदयात्रा निकली जिसे उन्होंने ऐतिहासिक करार दिया। शहर की मुख्य सड़कों से होती यह यात्रा देखते ही बन रही थी। ऊंचे-ऊंचे कांग्रेस के कम-से-कम 200 झंडे, युवा कांग्रेसियों की भीड़ के साथ अन्य लोग जिनका नेतृत्व सुषमा प्रकाश नायक कर रहीं थी। गाजे-बाजे के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र से कांग्रेस और प्रकाश नायक की जयघोष सुदूर तक सुनाई दे रही थी। पदयात्रा इतनी विशाल रही कि हर कोई बाहर निकलने को मजबूर हुआ। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। सुषमा नायक लोगों का अभिवादन कर आशीर्वाद मांग रही थीं। सुषमा की ऊर्जा और परिश्रम की दाद युवा कांग्रेसी भी दे रहे थे। लगातार नारेबाजी उनकी शक्ति बढ़ा रही थी। जानने -पहचानने वाले अपनी गाड़ी सड़क किनारे लगाकर उनके पास जाकर उनकी हौसलाआफजाई कर रहे थे।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू