Uncategorized

किन किन चार उद्योगों पर हुई कार्यवाही ,पर्यावरण अधिकारी नहीं बता रहे नाम ,उद्योगों पर अधिकारी मेहरबान ,पढ़िए सरकारी विज्ञप्ति

फ्लाईएश के अवैध परिवहन व निपटान पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 उद्योगों पर 6.28 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

शिकायत के लिए जारी किया गया है 7987033406 व्हाट्सअप नंबर

कलेक्टर श्री सिन्हा ने लगातार कार्यवाही के दिए है निर्देश

रायगढ़, 5 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में लगातार कार्यवाही के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में 20 से 31 अगस्त 2023 के मध्य रायगढ़ जिले में सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध निपटान एवं समुचित व्यवस्था बिना परिवहन पर कार्यवाही की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ श्री अंकूर साहू ने बताया कि फ्लाई ऐश के अवैध अपवहन करने पर 02 उद्योगों के विरूद्ध रूपये 3 लाख 40 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई एवं फ्लाई ऐश के समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना परिवहन पर 01 उद्योग के 2 वाहनों पर 78 हजार रूपये क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही 01 उद्योग पर मानक सीमा से अधिक उत्सर्जन किये जाने पर 2 लाख 10 हजार रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर कॉल कर फ्लाइएश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू