गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा…गुरु बाबा प्रियदर्शी राम का आशीर्वाद पाने उमड़ा जनसैलाब…अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ती तत्वं गुरो: परम मंत्र से गुंजायमान हुआ अंचल

रायगढ़:।अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद पाने के लिए राजनैतिक धार्मिक समाजिक मीडिया व्यापारिक प्रशासनिक पक्ष विपक्ष सहित आम जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। बनोरा की यह पावन भूमि गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का आज गवाह बना। प्रातः से ही गुरु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी के साथ स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा महापौर जीवर्धन चौहान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने माथा टेकते हुए पूज्य बाबा का आशीर्वाद हासिल किया । सूबे के मुखिया विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। देश भर के विभिन्न राज्यों ओडिसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, के कोलकाता रेणुकूट वाराणसी सिंगरौली हाजीपुर रांची पटना आदर गढ़वा बोकारो जिले एवम छत्तीसगढ़ के जशपुर कोरिया कोरबा बिलासपुर जांजगीर चांपा मुंगेली शक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलोदा बाजार अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव दुर्ग कबीरधाम बालोद खैरागढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से आए हजारों की संख्या में अनुयायियों ने आध्यात्मिक संत एवं गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद हासिल किया। गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरु शिष्य के मिलन का पर्व माना जाता है । यह महोत्सव अघोर पंथियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। स्थापना दिवस अघोरेश्वर जन्मोत्सव महानिर्वाण दिवस सहित शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष आयोजनो के अलावा विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा में देश के कई राज्यो एवम छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों से भक्त गुरु दर्शन के लिए आते है। देश भर के विभिन्न राज्यों शहरों से आने वाले अनुयाइयों के मद्देनजर प्रबंधन ने चाक चौबंद व्यवस्था की जिससे आगंतुकों को सहजता से गुरु दर्शन का लाभ मिला। एक दिन पूर्व आश्रम में श्रम दान के जरिए साफ सफाई की गई तेज वर्षा की स्थिति को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया जिससे तेज वर्षा की स्थिति में बचाव हो सके। पूर्व निर्धारित आयोजन के अनुसार प्रातः 7:00 बजे: शक्तिपीठ ध्वज पूजन सफल योनि पाठ,के बाद प्रातः 7:30 बजे गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, प्रातः 9:00 बजे गुरूगीता का सामूहिक पाठ का किया गया । प्रातः 9:15 से अपराह्न 12:30 तक शिष्यों को
बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन का लाभ मिला। अपराह्न 12:00 बजे से 4:15 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं 4:45 बजे गुरु प्रियदर्शी राम के श्री मुख से सत्संग की अमृत वर्षा हुई। हजारों की संख्या में बुजुर्गों महिलाओं युवाओं बच्चों ने आशीर्वचन के अमृत वर्षा का लाभ लिया। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा। गुरु पूर्णिमा आयोजन के महोत्सव के मद्देनजर वाहन पार्किंग आगमन निकासी हेतु बेरीकेट्स लगाकर विशेष प्रबंध किया था ताकि ट्रेफिक जाम होने की वजह से भक्तो को परेशानी का सामना नही करना पड़े।पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग नगर निगम डभरा के कार्यकर्ताओ समेत सहित ग्राम वासियों के सहयोग से चाक चौबंद व्यवस्था की गई। प्रवेश द्वार में पुलिस प्रशासन द्वारा कैंप लगाया गया था।






समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा के जरिए राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका – विष्णु देव साय
सूबे के मुखिया विष्णु देव साय आज बनोरा पहुंचे और अपने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी को माला भेंट करते हुए चरण स्पर्श किया। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व मंगल कामना करते हुए श्री साय ने कहा आध्यात्मिक मूल्यों व मानवीय सेवा को समर्पित अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, बल्कि यह समाजसेवा, शिक्षा व चिकित्सा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी सतत योगदान दे रहा है।
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है गुरु का सानिध्य – ओपी चौधरी
गुरु पूर्णिमा पर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लेते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम आध्यात्मिक चेतना महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आश्रम स्थित उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के सम्मुख माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। संत प्रियदर्शी राम जी के दर्शन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। चिकित्सा सेवा एवं शिक्षा के जरिए यह संस्था राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं।
गुरु ज्ञान के बिना जीवन अर्थ हीन – पुरंदर मिश्रा
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पूज्य संत प्रियदर्शी राम जी के यहां आशीर्वाद हासिल करते हुए कहा ग्राम बनोरा गुरु शिष्य के अनोखे मिलन का आज गवाह बना है । गुरु ज्ञान के जीवन को व्यर्थ बताते हुए विद्यायक मिश्रा ने कहा आश्रम की मानव सेवी गतिविधियां से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ मिल रहा है।
गुरु के बिना जीवन बिना पतवार की नाव – राधेश्याम राठिया
सांसद राधेश्याम राठिया ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में माथा टेकते हुए कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम का जीवन ग्रामीण अंचल के शिक्षा चिकित्सा की सेवा के लिए समर्पित है। सांसद ने कहा गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन बिना पतवार के नाव की तरह लक्ष्य हीन हैं।
मौजूदा राजनीति के लिए भी प्रासंगिक है ट्रस्ट की मानव सेवी गतिविधियां – देवेंद्र प्रताप
गुरु पूर्णिमा पर पर संत प्रियदर्शी राम के समक्ष माथा टेकते हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में ट्रस्ट में संचालित मानव सेवी गतिविधियां मौजूदा राजनीति के लिए भी प्रासंगिक है। अंचल में आध्यात्मिक विकास के लिए यह ट्रस्ट सराहनीय भूमिका निभा रहा है ।
माता पिता गुरु धरती के ईश्वर – अरुण धर दीवान
गुरु ब्रह्मा दोऊ खड़े काके लागू पांव बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताया इन पंक्तियों के जिक्र करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा पूज्य संत प्रियदर्शी राम जी ने गुरु के नाते समाज का मार्गदर्शन किया है। बाबा जी के आशीर्वचन मनुष्य को जीवन की वास्तविकता से परिचित कराते है। आज गुरु पूर्णिमा पर उनका आशीर्वाद हासिल किया।
जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर रहे बाबा प्रियदर्शी राम – महापौर जीवर्धन
पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वचन मनुष्य जीवन में अज्ञानता के अंधकार को दूर कर रहे है। पीड़ित मानव की सेवा के लिए बाबा जीवन का जीवन समर्पित है । राजनीति के क्षेत्र में भी उनसे सदैव मार्गदर्शन हासिल होता है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा इस प्रदेश की गौरव पूर्ण उपलब्धि है। गुरु पूर्णिमा पर आज बाबा जी का आशीर्वाद हासिल किया।
सूबे के मुखिया विष्णु साय वित्त मंत्री ओपी ने पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया
सूबे के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज गुरु पूर्णिमा पर कतार बद्ध होकर संत प्रियदर्शी राम जी के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद हासिल किया। गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करते हुए पंगत में बैठकर कर प्रसाद ग्रहण किया।
कांग्रेस की पूर्व विधायक पदमा मनहर ने जन्मदिन पर लिया बाबा का आशीर्वाद
कांग्रेस की पूर्व विधायिका पदमा मनहर ने आज अपने जन्मदिन पर गुरु प्रियदर्शी राम के चरणों में शीश नवाते हुए आशीर्वाद मांगा। पूज्य बाबा जन्मदिन पर स्वस्थ समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दिया।
पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने सपत्नीक आशीर्वाद लिया
पत्नी सुषमा नायक के जन्मदिन की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने अपनी पत्नी सुषमा नायक के साथ बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रकाश नायक ने बनोरा को आध्यात्मिक मूल्यों की पाठशाला बताया