अवैध शराब पर कार्यवाही

बाइक पर शराब तस्करी कर रहे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट की कार्रवाई

रायगढ़, 21 जून 2025जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने शनिवार को *50 लीटर महुआ शराब* के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रूपुंगा निवासी सितेन्द्र डनसेना (उम्र 21 वर्ष) मोटरसाइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर दुर्गापुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्गापुर चौक में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल में लदे 3 प्लास्टिक की बोरियों से कुल *50 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत *5,000 रुपये* है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त *बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल* (अनुमानित कीमत ₹20,000) को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज करगिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई गंगाराम भगत, आरक्षक विनय तिवारी, विजयनंद राठिया, हेमलाल बरेठ एवं महिला आरक्षक सोनम उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...