Uncategorized

1 माह में सोहद्रा ने बेचा 2 लाख का चेनलिंक फेसिंग ,6 लाख का मिला है ऑर्डर,कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

ग्रामीण औद्योगिक पार्कों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रीपा में कार्यरत लोगों से कलेक्टर सिन्हा ने कहा- आपके लिए तैयार की हैं सुविधाएं, लाभ लेकर आगे बढ़ाएं अपना काम

1 माह में सोहद्रा ने बेचा 2 लाख का चैनलिंक फेंसिंग, 6 लाख का मिला है ऑर्डर, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

कलेक्टर सिन्हा ने समूहों को व्यवसायिक प्लांटेशन से जोड़ने के दिए निर्देश, उद्यानिकी विभाग तैयार कर रहा फलोद्यान

कोडासिया रीपा में जवाफूल चावल की प्रोसेसिंग के लिए लगेगा मिनी राइस मिल

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शनिवार को लैलूंगा और तमनार ब्लॉक के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण कर वहां चल रहे काम काज को देखा। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने रीपा में काम कर रहे महिला समूहों और अन्य उद्यमियों से कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में स्थानीय स्तर काम काज के लिए सर्वसुविधायुक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसका लाभ लेते हुए अब अपना काम आगे बढ़ाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा ने महिला समूहों से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा। कोडासिया गौठान में महिला समूह द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए जा रहे हैं। जिसमें कुकर, तवा और थर्मस जैसे उत्पाद शामिल हैं। जिसकी बिक्री सी मार्ट के माध्यम से की जा रही है और इन उत्पादों की खासी डिमांड भी है। कलेक्टर सिन्हा ने रीपा में खाली स्थान पर हल्दी, आम और कटहल जैसे फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को व्यवसायिक प्लांटेशन के इस कार्य में महिला समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय मिल सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने लैलूंगा ब्लॉक मोहनपूर में उद्यानिकी विभाग द्वारा 5 हेक्टेयर में तैयार किए जा रहे मिश्रित फलोद्यान का निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां आम की कई किस्में लगाई जा रही हैं। अलावे इसके यहां कटहल, अमरूद जैसे दूसरे फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सुरक्षा के लिए फेंसिंग और पानी की समुचित व्यव्स्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया।इस दौरान एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत वीरेन्द्र राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
1 माह में सोहद्रा ने बेचा 2 लाख का चैनलिंक फेंसिंग, 6 लाख का मिला हुआ ऑर्डर, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर श्री सिन्हा ने तमनार के रीपा का भी निरीक्षण किया। यहां कई वर्किंग यूनिट्स संचालित हैं। इनमें सोहद्रा साव चैनलिंग फेंसिंग का काम कर रही हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से कार्य करने की जगह के साथ मशीन उपलब्ध कराई गई है। सोहद्रा ने बताया कि पिछले एक माह में उन्होंने करीब 2 लाख रुपए की फेंसिंग सप्लाई किया है। अभी उनके पास 6 लाख का ऑर्डर है। कलेक्टर सिन्हा ने उनका हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अन्य यूनिट्स का भी निरीक्षण कर वहां चल रहे काम काज का जायजा लिया।
जवाफूल चावल प्रोसेसिंग के लिए लगाएं मिनी राइस मिल
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि लैलूंगा क्षेत्र मेंं सुगंधित जवाफूल चावल की खेती होती है। कोडासिया गौठान में इसकी प्रोसेसिंग के लिए मिनी राइस मिल लगाने के निर्देश उन्होंने दिए। जिससे किसानों की लागत घटेगी और उनका फायदा बढ़ेगा। उन्होंने चावल की पैकेजिंग भी बढ़िया रखने के लिए कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत तरीकों से खेती करने के लिए प्रशिक्षित करें जिससे प्रति एकड़ उनकी उपज में बढ़ोत्तरी हो और उनका लाभ बढ़े।


केलो संरक्षण कार्य का किया निरीक्षण


कलेक्टर सिन्हा ने लारीपानी में केलो संरक्षण और संवर्धन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां केलो नदी पर एक लो हाइट चेक डैम बनाया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेक डैम से जल संग्रहण और किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी तैयार करें। मालूम हो कि केलो संरक्षण अभियान के तहत नदी मार्ग में विभिन्न संरचनाएं बनाई जा रही हैं जिससे जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। इसका लाभ स्थानीय किसानों को मिलने के साथ ही भू जल रिचार्ज करने में भी मिलेगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...