Uncategorized

वेस्ट टायर से तैयार हो रहा बेस्ट फिजिकल एक्टिविटी मटेरियल

बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे बेकार हो चुके टायर

वेस्ट टायर से तैयार हो रहा बेस्ट फिजिकल एक्टिविटी मटेरियल

रंग बिरंगी टायरों से स्कूल परिसर में बन रहा बाल उद्यान

कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ की विशेष पहल

रायगढ़। भारी वाहनों में लगे पहिए जो मालवाहक वाहनों को गति देने का कार्य करते है, लेकिन जैसे ही वो खराब होते हैं तो अमूमन यहां-वहां पड़े रहते है, बिल्कुल अनुपयोगी की तरह। लेकिन जिला पंचायत के नवाचार के फलस्वरूप अब ये खराब टायर स्कूलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ बच्चों की शारीरिक विकास को भी गति देने का कार्य करेगी।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव के मार्गदर्शन में विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में इन खराब टायरों को विभिन्न रंगों से रंग-रोगन कर बेहतरीन मनोरंजक शारीरिक गतिविधि सामग्री के रूप में बदल कर सुंदर बाल उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है। इस उद्यान के निर्माण में जहां बेकार हो चुके टायरों का सदुपयोग किया जा रहा है, वहीं यह रंग-बिरंगी टायर बच्चों को खेलने के लिए भी आकर्षित करने वाले है। इससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होगी। इस कार्य में ग्रामीणों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, जिससे यह बाल उद्यान न्यूनतम लागत में बन रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रगतिरत कार्य की सराहना करते हुए अन्य जनपदों के स्कूलों में भी बनाने के निर्देश दिए है। जिससे बच्चे मोबाइल, टीवी से दूरी बना कर खेल मैदान तक पहुंच सके।
इस कार्य में एपीओ जिला पंचायत श्री राजेश साहू, सब इंजीनियर श्री रविकांत थवाईत, श्री धर्मेन्द्र साव एवं स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है, जिससे सामग्री संकलन के साथ कार्य आसान हो रहा है।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू