अन्य राज्यों से धान आवक प्रतिबंधित

जिले में अन्य राज्यों से धान के आयात को किया गया प्रतिबंधित…विशेष परिस्थिति में आयात संचालक से लेनी होगी अनुमति…

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2024/ अपर मुख्य सचिव, छ.ग.शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय से जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में आगामी 14 नवम्बर से 30 अप्रैल 2025 तक रायगढ़ जिले में अन्य राज्यों से धान के आयात को प्रतिबंधित किया है। विशेष परिस्थिति में धान के आयात संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति की अनुमति से ही हो सकेगा। सुपर फाइन किस्म का धान जो 2800 रुपये प्रति क्ंिवटल से अधिक लागत का हो के आयात के लिए संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की अनुमति लेना आवश्यक नहीं है। परंतु आयातक को धान आयात करने की सूचना जिला खाद्य अधिकारी को देनी होगी।

Latest news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय###12 से 17 जून के मध्य अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची ... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान###मातृ मृत्यु दर में कमी लाने स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हु... कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर पेश कर भेजा जेल कोतवाली पुलिस की तत्परता से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद एनटीपीसी लारा की बालिका सशक्तिकरण अभियान : GEM की पूर्व प्रतिभागियों के साथ प्रेरक संवाद सत्र आयोजित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज संगीत शिरोमणि, वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे....शास्त्रीय संगीत साधना के युग का अंत.. ग्राम नवापारा में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी महुआ पास नष्ट, महिला समिति गठित एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा