सीबीएसई 10 वीं में एम एस पी स्कूल जामगांव का श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में एम एस पी पब्लिक स्कूल का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ शानदार प्रदर्शन

रायगढ़। जुनाडीह, जामगाँव, 13 मई, 2025 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। सोमकांत भोय ने 95.6 % , सन्नी कुशवाहा ने 95.2 %, सार्थक सिंह ने 91.8%, हीना साहू ने 90.6% अंक हासिल किए हैं। सोमकांत भोय द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किया गया। बोर्ड परीक्षा में अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा। परीक्षाफल आशा के अनुरूप रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश चंद्र चौधरी ने कहा, “हमें अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें उम्मीद है कि हमारे विद्यार्थी आगे भी इसी तरह कामयाबी हासिल करते रहेंगे।”

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं को बधाई दी, जिन्होंने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...