अवैध शराब पर कार्यवाही

कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, ग्राम नवरंगपुर में एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 12 मई 2025 । कोतरारोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए नवरंगपुर कुलबा मेन रोड स्थित पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवापारा की ओर से एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर नवरंगपुर की ओर जा रहा है, जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक शंभू खैरवार और आरक्षक प्रवीण राज की टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक रोहित कुमार यादव पिता श्रीधारी यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी नवरंगपुर, थाना कोतरारोड़ को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन प्लास्टिक की बोतलों में करीब 5 लीटर 500 मिली अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 550 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर शराब की जब्ती की कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

Latest news
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन...गारे पेलमा-3, गारे प... राज्यसभा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाए छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्... अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य...ह... क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें नि... छाल पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6... मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...बाढ़, सर्पदंश और... आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...महतारी वंदन की राश... औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिंदल सहित छह प्रतिष्ठानों पर 2.83 लाख रुपये का अर्थदण्ड रोजगार के लिए डिसेंडिंग ऑर्डर एवं क्लबिंग कॉन्सेप्ट का परीक्षण, कम सर्किल रेट वाले ग्रामों में अतिरि... 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस...1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों क...