जबर्दस्त सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

आर्टीका और एच एफ डीलक्स बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर ,बाइक के परखच्चे उड़े, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल…रायगढ़ जामगांव सड़क पर साल्हेओना मोड़ पर की घटना ,पुलिस मौके पर

रायगढ़ । आज तकरीबन 11 बजे रायगढ़ जामगांव मुख्य सड़क पर साल्हेओना गांव के पास मोड़ पर लापरवाही पूर्वक आर्टीका कार चलाते हुए ड्राइवर ने बाइक सवार जितेंद्र मिश्रा को ठोक दी जिससे बाइक सवार दूर छिटक गया और एच एफ डीलक्स बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। एम एस पी जामगांव के एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल जितेंद्र मिश्रा पिता भोलाराम मिश्रा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी छूहीपाली को तत्काल रायगढ़ अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र मिश्रा महापल्ली किसी कार्यवस आया हुआ था और वापस घर छुहिपली जा रहा था इसी बीच साल्हेओना मोड पर जामगांव की ओर से आ रहे आर्टीका CG 13AY4326 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 13UF 1140 को ठोक दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थल काफी खतरनाक है तथा लोग तेज रफ्तार गाड़ी चलाना नहीं छोड़ते ।इसके पहले भी इस जगह पर कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि आर्टीका का ड्राइवर भाग रहा था उसे लोगों ने पकड़ लिया तथा उसे एम्बुलेंस में ही रायगढ़ भेज दिया गया है। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। चक्रधर नगर थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची तब तक घायल को अस्पताल ले जाया गया था। घटना के कारण आवाजाही कर रहे भारी वाहन दोनों ओर जाम लग गए थे। पुलिस बीच सड़क पर खड़ी आर्टीका को हटाने में लगी हुई है। वहीं कार एम एस पी प्लांट में लगा हुआ है तथा इसका मालिक रायगढ़ का है।आपको बता दें कि एक्सीडेंट में चकनाचूर बाइक में प्रेस लिखा हुआ है लेकिन यह पता नहीं चला कि बाइक सवार पत्रकार है या फिर ऐसे ही पुलिस कार्यवाही से बचने बाइक में प्रेस लिखा गया हो ।

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...