फ्लाईएस एसोसिएशन

विलिस गुप्ता बने रायगढ़ फ्लाई ऐश एसोसिएशन के अध्यक्ष,सुशील मित्तल के प्रस्ताव को सभी ट्रेलर मालिकों का मिला समर्थन

रायगढ़ 6 मई : रायगढ़ जिला एक औद्योगिक नगरी है और यहाँ बहुत से उद्योग संचालित है। उद्योगों से निकलने वाला फ्लाई ऐश को स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसपोर्ट रूम की आवश्यकता होती है। नगर के बहुत से ट्रांसपोर्टर फ्लाई ऐश डंपिंग का कार्य करते हैं। ट्रेलर मालिकों ने एक फ्लाई ऐश एसोसिएशन का भी गठन किया है। जिसमें सर्व समिति से विलिस गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। होटल ट्रिनिटी में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि सुशील मित्तल,अंकुल बंसल,सुदेश सोनी,आकाश जिंदल,योगेश अग्रवाल (आर.के.टी.सी.), और जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित थे। सुशील मित्तल ने अध्यक्ष के विलिस गुप्ता का नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी ट्रेलर मालिको ने अपना समर्थन दिया। हर्ष न्यूज़ के डायरेक्टर और अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने कहा कि हमारे रायगढ़ के लाडले विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सभी ट्रांसपोर्टों के साथ हैं। गाड़ी मालिकों को होने वाली परेशानी का जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा। गाड़ी मालिकों ने भी एसोसिएशन के सामने अपनी समस्याएं बताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने सभी गाड़ी मालिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं गाड़ी मालिकों के हक के लिए हमेशा लडूंगा। आपने जो मुझपर भरोसा कर कर मुझे अध्यक्ष बनाया है। मैं आपके विश्वास पर खड़ा करूंगा एवं जल्द ही यह सारी परेशानियां खत्म होगी। रायगढ़ ट्रेलर मलिक कल्याण संघ से भी सतीश चौबे एवं आशीष यादव उपस्थित थे। सतीश चौबे ने सभी गाड़ी मालिकों को संबोधित हुए कहा कि बाटेंगे तो काटेंगे। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी मालिक आठ लोगों का पेट भरता है। आज जो समस्याएं आ रही है उससे हम सबको मिलकर लड़ना है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विलिस गुप्ता को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि जब भी फ्लाई ऐश एसोसिएशन को हमारी जरूरत होगी हम हमेशा कंधे से कंधा मिलकर आपके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सराईपाली, बरमकेला और सारंगढ़ के ट्रांसपोर्टर शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से सुमित शर्मा,अनमोल अग्रवाल, करण चौधरी,अनमोल,सोनू गोड़म,अनुज अग्रवाल, नेहल अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल,शशांक पांडे,गुरुजी,हरदीप सिंह, नितेश चौधरी,सुरेश अग्रवाल,शुभम सिंह,विनय जायसवाल, प्रतीक अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,अजित लहरे,कृष्णा अग्रवाल, खेमजी आदि उपस्थित थे।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...