खेल

संस्कार के खिलाड़ी क्रिकेट में छाए …लगातार हो रहा सलेक्शन


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल व उससे जुड़ी क्रिकेट कोचिंग संस्था संस्कार क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ी लगातार चयनित होकर संस्था का और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। संस्था के कोच पंकज ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में 5 खिलाडिय़ों का चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु हुआ है। रामचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि बीसीसीआई द्वारा संचालित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेट कैम्प हेतु निखिल पटेल एवं अंशुल सिंह का चयन किया गया है। जबकि स्कूली गेम में अंडर 17 क्रिकेट के लिए अंकित बंजारे, आदित्य शर्मा एवं नितीन सेन गुप्ता का चयन संभाग स्तरीय के लिए किया गया है। खिलाडिय़ों की शानदार सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, मुख्य कोच पंकज बोहिदार, सहायक कोच शरद यादव सहित सभी स्टॉफ व पालकगण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Latest news
दलदल सड़क बना जंजाल... बीमार पत्नी को गोद में लेकर चल पड़ा पति अस्पताल मालवाहक में यात्री परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन चालक का काटा गया ₹5000-₹5000 रूपय... रक्षाबंधन सह भगवान संकर्षण का जन्मोत्सव मनाया गया चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को दबोचा,भेजा रिमांड पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान, देर रात अभियान चलाकर "ड्रिंक एंड ड्राइव" करने वाले 31 वाहन चालकों को प... लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक... त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान...प्र... ग्राम कांटाझरिया के आश्रित पारा मोहल्ला सिंघनपुर में सर्वेक्षण के लिए अपर कलेक्टर सर्वेक्षण अधिकारी ... 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित आजादी दिलाने वाले सेनानियों का पुण्य स्मरण कराएगी तिरंगा यात्रा...जिला भाजपा में तिरंगा यात्रा को ले...