Uncategorized

कर्म योगी थे स्वर्गीय राजेश शर्मा – उमेश अग्रवाल

कर्म योगी थे स्वर्गीय राजेश शर्मा:- उमेश अग्रवाल

रायगढ़:- पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में उनका पुण्य स्मरण किया गया । जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा स्वर्गीय राजेश कर्मयोगी थे उन्होंने रायगढ़ जिले में भाजपा की नीव मजबूत करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। राजेश शर्मा के साथ बिताए पलो का संस्मरण साझा किया। श्रीकांत सोमवार ने कहा स्वर्गीय राजेश शर्मा ने जिले में भाजपा की नींव को मजबूत किया। सुभाष पांडे ने कहा वे हर पल पार्टी के लिए समर्पित रहे। सुरेश गोयल ने कहा छःग गठन के बाद एक दशक तक उनकी सक्रियता ने भाजपा के हर कार्यकर्ता को ऊर्जा दी है। उनका जाना जिला भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है वे हर कार्यकताओं के दिलो में जीवित है।गौतम अग्रवाल ने कहा स्वर्गीय राजेश शर्मा का जीवन कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा दाई है। डिग्री लाल साहू ने कहा हर कार्यकर्ता से शर्मा जी का दिल की गहराइयों से जुड़ाव रहा।शैलेश माली ने कहा जिला भाजपा के लिए स्वर्गीय राजेश जी अजेय योद्धा रहे । उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शोभा शर्मा ने कहा संगठन के शिल्पी रहे राजेश शर्मा में कार्यकर्ताओ को बांधे रखने की बेजोड़ कला रही। सुमीत शर्मा ने कहा स्वर्गीय राजेश ने जिला भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अरुण कातोरे ने कहा स्वर्गीय राजेश शर्मा अदभुत क्षमता के धनी रहे। इस दौरान अनुपम पाल, रतिंद्र राय, पवन शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, सुजीत लहरे, मनोज शर्मा,, सतनाम सिंह कृष्णा केसरवानी, मीनाक्षी, जगदीश, हेमंत, नीलांबर, ऐश अग्रवाल, जिम्मी अग्रवाल, प्रदीप खलको, मनोरंजन साहू, नेहा देवांगन, संतोष साहू,,अंशु टुटेजा, नरेंद्र ठेठवार,गगन कातोरे,वासुदेव साहू,राजेंद्र दीवान, शशिकांत शर्मा,सहित भाजपा से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू