Uncategorized

प्रदेश की जनता करेगी कांग्रेस के अरमानों पर लाठी से प्रहार -उमेश अग्रवाल

प्रदेश की जनता करेगी कांग्रेस के अरमानों पर लाठी से प्रहार -उमेश अग्रवाल

मोदी के सर लाठी मारने वाले बयान पर जिला भाजपाध्यक्ष ने कहा मोदी की बहाने अंग्रेजी मानसिकता की कांग्रेस कर रही देश की अखंडता राष्ट्रीयता पर प्रहार

रायगढ़। हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस विधान सभा की हार के सदमे से उबर नहीं पाई और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दुर्गति की संभावना देख नेता प्रतिपक्ष मोदी जी के सर पर लाठी मारने जैसा अमर्यादित बयान दे रहे है।नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मिडिया को दिए बयान में कहा मोदी के सर लाठी मारने वाले बयान देकर अंग्रेजी मानसिकता की कांग्रेस देश की अखंडता राष्ट्रीयता पर प्रहार कर रही है। उमेश अग्रवाल ने रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी मेनका सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने अपने बयान के कही भी चिकित्सको को झोला छाप नही बताया बल्कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी पर लगाए गए अर्नगल आरोपों पर भाजपा की ओर से जारी बयान पर कहा कि राजनीति को कांग्रेसी नेताओ की झोला छाप मानसिकता से नुकसान हुआ है। भाजपा चिकित्सको एवम उनके सेवा भाव का सदैव सम्मान करती रही है। मैच हारने के बाद कोई टीम अंपायर के निर्णय को गलत ठहराने की बजाय स्वय को कमियों का सुधार कर अगले मैच में जोश खरोश के साथ खेले तो मैदान जीत सकती है। आजादी के बाद सात दशकों तक देश के शासन कर अपातकाल लगाने वाली कांग्रेस भाजपा की मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है अपनी हार के वाजिब कारणों का चिंतन करने की बजाय कांग्रेस के नेता ऊल जलूल बयान दे कर विनाश का मार्ग प्रशस्त कर रहे है। रायगढ़ लोकसभा हेतु कांग्रेस को प्रत्याशी नही मिल रहे थे पुनः कांग्रेस का लोकतंत्र महलों के सामने नतमस्तक होकर मेनका सिंह के सामने मिमियाते नजर आई। लोकसभा में संभावित हार के डर से कांग्रेस ई व्ही एम, न्यायपालिका,जांच एजेंसियो की कार्यवाही को संदेहों के कटघरे में खड़ा करती है। चिंतन के अभाव की वजह से बड़े पैमाने में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर रहे है ताकि भारत को विश्व गुरु बनाए जाने के लिए मोदी जी के सपने को पूरा कर सके।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन