महिला क्रिकेट

महिला क्रिकेट का आगाज, ट्रायल 6 अप्रैल को बिलासपुर में


रायगढ़। बीसीसीआई से संबंद्ध छ.ग. स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा महिला क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें राज्य के सभी जिलों के महिला खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया जाना है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला रायगढ़ ईस्ट जोन के अंतर्गत आता है जिसका ट्रायल 6 अप्रैल को बिलासपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में लिया जाएगा। इसके लिए अंडर 15 जिसमें उम्र सीमा 1/9/2010 से 31/8/2013 के बीच होनी चाहिए। इसी तरह अंडर 19 टीम के लिए 1/9/2006 या उसके बाद जन्म होना चाहिए। इसके अलावा अंडर 23 के लिए 1/9/2002 या उसके बाद जन्म होना चाहिए। प्रत्येक केटेगरी के लिए 15 महिला खिलाड़ी ट्रायल के लिए जाएंगे। सभी महिला खिलाडिय़ों को 3 अप्रैल तक अपना नाम जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में दर्ज करवाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रात:11 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 8 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।

Latest news
श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों... होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी, शहरवासियों से की अभियान से जुड़ने... फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ... पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटन... गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा...गुरु बाबा प्रियदर्शी रा... नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल चुनाव का बिगुल बजा,23 जुलाई को मतदान...अधिसूचना जारी...एडवोकेट... छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के विजयंत खेडुलकर बने रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुप... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 जुलाई को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर...अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा में श्री ... कोतरलिया स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ छात्र छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षक होने के बावजूद संबंधित व...