हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार

कोरियर कर्मियों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास में उड़ीसा के दो आरोपी गिरफ्तार

02 जनवरी 2025, रायगढ़ । सोनिया नगर कोतरारोड़ में एक किराए के मकान में रहने वाले कोरियर डिलीवरी ब्वायों के बीच विवाद जानलेवा संघर्ष में बदल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल कुणाल छड़ीमली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में आज स्काईकिंग कोरियर के संचालक दिलीप कुमार अग्रवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके किराए के मकान में रह रहे कोरियर डिलीवरी ब्वाय सचिन प्रधान और सुशील भोई, दोनों निवासी मुरलीपाली, ओडिशा, ने अपने साथी कुणाल छड़ीमली पर हमला किया। 01 जनवरी की रात करीब 11:40 बजे सचिन प्रधान ने दिलीप अग्रवाल को फोन पर झगड़े की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दिलीप ने कुणाल को कमरे के अंदर बेहोश और लहूलुहान अवस्था में पाया। सिर पर गंभीर चोटें थीं। घायल को तुरंत जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक 01 जनवरी की रात किराए मकान में मटन पकाकर खाए और शराब पीये थे। इसी दौरान कुणाल ने मोबाइल पर मित्र से बात कर सुशील भोई के सिर को पलंग से ठोंक दिया, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर सचिन और सुशील ने कमरे में रखे चाकू और सर्जिकल ब्लेड से कुणाल के सिर पर हमला कर दिया। थाना कोतवाली में घटना को लेकर अपराध क्रमांक 02/2025 धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी सचिन प्रधान पिता पाण्डव प्रधान 27 साल एवं सुशील भोई पिता ललित भोई 26 साल दोनों निवासी मुरलीपाली ओडिसा गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामाग्री जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...