पार्षद के लिए दावेदारी

नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के बाद चुनाव के लिए दावेदारों की लगी लंबी फेहरिस्त ..वार्ड नंबर 26 से किरण दुबे की दावेदारी कितनी मजबूत….  पढ़िए महुआ संवाद

वार्ड नं 26 से किरण दुबे करेंगी भाजपा से टिकट की दावेदारी
रायगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 26 जो सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस वार्ड से किरण दुबे का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे विगत एक दशक से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बन कर लोगों की निस्वार्थ सेवा करते आ रही हैं। वे सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रखती हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है।
स्वाभाविक रूप से यदि किरण दुबे को भाजपा के चुनाव चिन्ह से दावेदारी का अवसर मिलता है तो भाजपा की जीत पक्की हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। अब यह देखना होगा कि भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति उनकी योग्यता और पार्टी निष्ठा को कितना सम्मान देती है। यह निर्णय आगामी दिनों में स्पष्ट होगा। पूर्व में हुए चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता की पत्नी को इसी वार्ड में भारी मतों से कांग्रेस ने हराया था, हालांकि यह वार्ड भाजपा का गड़ माना जाता रहा है परंतु पिछले चुनाव ने भाजपा के इस गढ़ को कांग्रेस ने हिला दिया था। वर्तमान में भी यहां का समीकरण इसी तरह का बना हुआ है। अगर पुराने चेहराें काे अवसर दिया गया तो भाजपा की हार पक्की है।

Latest news
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली...अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल च... कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 जून को...शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले शाला एवं 90 प्र... महापल्ली में पहली बार चक्रधर नगर पुलिस की अवैध शराब पर जबरदस्त कार्यवाही ...तीन अलग-अलग जगहों से 23 ... ग्राम बायंग में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्... युक्तियुक्तकरण, क्रमोन्नत वेतनमान, पूर्ण पेंशन एवं डी एड प्रशिक्षकों की पदोन्नति संबंधी मांग को लेकर... छ.ग. अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ की बैठक संपन्न...पेंशनरों के हक की लड़ाई लड़ेगा पेंशन... पुसौर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 चोरी की बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार...मास्टक की क... जहर सेवन मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल, छेड़खानी व उत्प्रेरण की धाराओं में ह... रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईट आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए 5 जून तक मंगाए गए प्रस्ताव राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम...नुक्कड़-नाटक के माध्यम से तम्बाकू के...