नगरीय निकाय चुनाव

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु वार्ड आरक्षण संपन्न…रायगढ़ नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी..

रायगढ़, 19 दिसम्बर 2024/ कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर की शाम रायगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पूरी की गई। जिसमें रायगढ़ नगर निगम सहित नगर पालिका खरसिया व जिले के सभी नगर पंचायतों-घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, किरोड़ीमल नगर एवं पुसौर नगर पंचायत के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम श्री सुतीक्षण यादव सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार वार्डो में आरक्षण इस प्रकार रहेगा।
नगर निगम रायगढ़
अनुसूूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-4, 11, 33, 36 एवं 38, अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-29, 31, 37, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 5, 46, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-41, 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 16, 17, 18, 23, 27, 42, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 14, 22, 39 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-2, 6, 25, 26, 35, 40 एवं 44 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पालिका परिषद खरसिया
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 7, 8, 16, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक 3, 14 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं 18 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत घरघोड़ा
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-7, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 3, 14, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 11 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत लैलूंगा
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-1, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-5, 12, 15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 11 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत पुसौर
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-7, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-4, 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 3 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8 एवं 9 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत धरमजयगढ़
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-13, 15, 8, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-11 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 5 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-11, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 12 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।

Latest news
हिट एक्शन डे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा जिला स्तरीय नोडल अ... धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना...जिले के 316 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में 15 से 30 जून त... तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में लाएं प्रगति-कमिश्नर क्षत्रिय... कमिश्नर  क्षत्रिय ने किया तालाब सौं... एनटीपीसी लारा ने युवा आवाज़ों को सशक्त बनाया,  10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन जिलेभर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, जूटमिल, पूंजीपथरा, छाल, धरमजयगढ़ में महुआ शराब के स... कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...वित्त मंत्... सत्यानंद राठिया ने मुख्यमंत्री से लैलूंगा के छात्रावास शुरू करने के लिए किया निवेदन संकल्प, संघर्ष और स्वर्णिम सफलताओं का रोमांचक सफरनामा बनाम ओ. पी. चौधरी विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली...अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल च...