संविधान दिवस

भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक पाठन एवं पौध रोपण कर लोगों को जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक…जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस…

रायगढ़, 26 नवम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले के सात विकास खंड के 104 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठन किया गया। जिसका उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना था। आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य ने रैली निकालकर संविधान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौध रोपण भी किया। इस दौरान जल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जल संरक्षण के उपायों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के स्थल का चिन्हांकन के विषय पर जनसामान्य को जागरूक किया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां की गई थी। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंच, मितानिन, महिला समूह सहित बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन