तिरंगा यात्रा

नई पीढ़ी को देश भक्ति का पाठ पढ़ाने,तिरंगा यात्रा में शामिल हों – रामचंद्र ने किया अपील

तिरंगा यात्रा में हो शामिल – रामचन्द्र
नई पीढ़ी को सिखाने देशभक्ति का पाठ
13 को सुबह 9 बजे नटवर स्कूल से होगी आरंभ
रायगढ़। युवा पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए 13 अगस्त को प्रात: 9 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों विजय शर्मा मार्बल, राजेश शर्मा, श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि आज के समय में व्यस्तता के कारण देशभक्ति के कार्यक्रम लगातार कम हो रहे हैं। जिसके चलते आयोजन समिति संस्कार पब्लिक स्कूल एवं विप्र फाउंडेशन नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी सामाजिक संगठनों, रोटरी, लायन्स आदि संस्थाओं को भी आमंत्रित होने के लिए अपील की गई है। समिति के संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के आयोजन में पिछले वर्ष 1000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस वर्ष यह संख्या दुगुनी से भी अधिक होने की संभावना है। इसलिए रामचन्द्र शर्मा ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए समस्त रायगढ़वासियों से अपील की है। ताकि युवाओं में देशभक्ति की अलख जागे। इसमें यात्रा के दौरान बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। योगा के पिरामिड के माध्यम से देशभक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जलपान, चॉकलेट आदि का भी वितरण किया जाएगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...