फ्रॉड

6 पति को ‘साइड’ कर 7वीं की कर रही थी तैयारी, ‘पीरियड’ वाला बहाना से खुला असली राज

6 पति को ‘साइड’ कर 7वीं की कर रही थी तैयारी, ‘पीरियड’ वाला बहाना से खुला असली राज

एमपी के हरदा में पुलिस एक दुल्हन और उसके परिवार को गिरफ्तार किया है। दुल्हन शादी के बाद ससुराल से सामान लूटकर भाग जाती थी। शादी के बाद वह पीरियड का बहाना बनाकर सुहागरात भी नहीं मनाने देती थी। साथ ही परिवार के लोगों से कटी रहती थी। जून में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया गया है।

एमपी के हरदा जिले में चौंकाने वाली घटना आई सामने

हरदा पुलिस ने एक दुल्हन और उसके परिवार को गिरफ्तार

शादी के बाद वह ससुराल से सामान लेकर भाग जाती थी

हरदा के युवक से दुल्हन ने रचाई थी छठवीं बार शादी

हरदा।  मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीरियड के बहाने हर बार एक नई दुल्हन ससुराल से फुर्र हो जाती थी। इस बार दुल्हन ने छठवीं शादी की थी। यहां से भागने के दौरान वह पकड़ी गई है। हरदा पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर उसकी करतूतों का खुलासा किया है। पीड़ित अजय पांडेय ने 24 जून को अनिता दुबे नामक महिला से शादी की थी। शादी के बाद, दुल्हन ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अजय और उसके परिवार को ठग लिया और नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

गायत्री मंदिर में हुई थी शादी

यह घटना हरदा के गायत्री मंदिर में हुई, जहां अजय और अनिता की शादी हुई थी। शादी में अजय के परिवार ने दुल्हन को 1 लाख रुपए नकद और 90 हजार रुपए के गहने दिए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही दुल्हन ने अपने पति और उसके परिवार से दूरी बनाए रखी। उसने मासिक धर्म का बहाना बनाकर खुद को कमरे में बंद रखा।

 
रिश्तेदार के साथ फरार

30 जून को, दुल्हन नाश्ते के बहाने अपने एक रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। बाद में पता चला कि यह रिश्तेदार उसका मुंहबोला मामा रामभरोस जाट था, जो इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी अभिनव चौकसे ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दुल्हन के साथ परिवार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में दुल्हन अनिता दुबे, उसकी मां, पिता, बुआ, मुंहबोला भाई और मामा रामभरोस जाट शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगा है।

छठवीं शादी थी उसकी

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छह अन्य लोगों को भी इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगा था। रामभरोस जाट इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह अपनी भांजी का रिश्ता तय करवाता था और फिर शादी के बाद दुल्हन को लेकर फरार हो जाते थे। एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि हमने लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

देवास का है पूरा गिरोह

यह पूरा परिवार देवास जिले के खातेगांव का रहने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इनलोगों ने ठगी की है। दुल्हन बनी महिला को परिवार का भी साथ मिलता था। यही लोग ससुराल से भागने में उसकी मदद करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Latest news
श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों... होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी, शहरवासियों से की अभियान से जुड़ने... फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ... पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटन... गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा...गुरु बाबा प्रियदर्शी रा... नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल चुनाव का बिगुल बजा,23 जुलाई को मतदान...अधिसूचना जारी...एडवोकेट... छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के विजयंत खेडुलकर बने रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुप... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 जुलाई को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर...अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा में श्री ... कोतरलिया स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ छात्र छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षक होने के बावजूद संबंधित व...