Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के भुइयापानी में भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के ग्राम भुईयापानी में भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे भगवान के मंदिर, लगाई परिक्रमा

गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित है देवो की मूर्ति

रायपुर 29 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिला तहसील लैलूंगा के भुईयापानी ग्राम में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर आगमन पर भुईयापानी ग्राम के लीला पार्टी के सदस्यों द्वारा ढोलक, शंख और मंजीरा बजाते हुवे अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशलयादेवी साय, चचेरी बहन श्रीमती शांता साय व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और ॐ नमः शिवाय के मंत्रोचार के साथ मंदिर की परिक्रमा लगाई।
मंदिर प्रांगण में भगवान बजरंगबली की मूर्ति पुराने वट वृक्ष के नीचे स्थापित है और विशालकाय प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सन 2009-10 में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा के मार्गदर्शन में भक्तों द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान बजरंगबली फिर गुरु बाबा और गुरु मां की प्रतिमा और भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। क्षेत्र में सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज की स्थापना भी गुरु बाबा द्वारा की गई है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन