Uncategorized

कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा- विष्णु देव साय

कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा- विष्णु देव साय

रायपुर। धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोटबैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है।
यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम सभी जानते हैं कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। कल माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय का इससे संबंधित एक फ़ैसला आया है जिसमें कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है।

श्री साय ने कहा कि ये फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक तरीके से, तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण लगातार आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है, उनका अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है।

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगी, और नहीं लागू करेंगी। यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इस तरह इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है? भाजपा जहां परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर हर हद पार कर रही है। न तो भाजपा इसे सहन करेगी और न ही देश का पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग इसे बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

Latest news
‘बने खाबो-बने रहिबो' अभियान: जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जाँच जारी....7 प्रतिष्ठानों से 12 ख... राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर पुल क्षतिग्रस्त, 45 दिन तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित...बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा... "यशस्वी 4.0" में 5,000 से अधिक महिलाओं को शिक्षा व कौशल विकास में सहयोग करेगा जिन्दल फाउंडेशन...छत्त... प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: छह महीनों में 30 हजार रुपये तक की बिजली बिल में सीधी बचत, आत्मनिर्भरता क... नगर निगम रायगढ़ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत...एनआईटी रायपुर के साथ जिला प्रशासन ने किया एमओयू...व... जिले से महतारी वंदन एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वीर जवानों के नाम भेजी 8000 राखियाँ गौवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहा आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमा... शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ अब बर्ड फ्लू मुक्त घोषित...कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इन्फेक्टे... विश्व स्तनपान सप्ताह: मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...नर्सिंग छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक ... डेंगू जागरूकता रथ रवाना-निगम प्रशासन दे रहा जनभागीदारी से डेंगू को हराने का संदेश... शहर के सभी वार्...