बर्ड फ्लू मुक्त घोषित

शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ अब बर्ड फ्लू मुक्त घोषित…कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इन्फेक्टेड व सर्विलेंस जोन से हटाए प्रतिबंध….पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध भी किया गया समाप्त…बर्ड फ्लू नियंत्रण के बाद रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में चूजों की पुन: आपूर्ति शुरू

रायगढ़, 6 अगस्त 2025/ रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लगाए गए प्रतिबंध अब हटा लिए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए गए थे।
भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया था। इस दौरान इन क्षेत्रों में पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया था।

तीन माह तक निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद हटाया गया प्रतिबंध

पिछले तीन महीनों के दौरान सर्विलेंस जोन से नियमित रूप से नमूने लिए गए और उनकी जांच भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई। सभी पाक्षिक रिपोर्ट बर्ड फ्लू के लिए निगेटिव पाई गईं। साथ ही इस अवधि में कहीं भी बर्ड फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 जुलाई 2025 को कलेक्टर श्री चतुर्वेदी द्वारा इन्फेक्टेड एवं सर्विलेंस जोन के प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए तथा पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया गया।

चूजों की रिस्टॉकिंग की प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंध हटाए जाने के पश्चात 6 अगस्त 2025 से शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में चूजों की पुन: आपूर्ति (रिस्टॉकिंग) की प्रक्रिया भारत सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शुरू कर दी गई है।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...