Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक की रणनीति से भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल ,भाजपा पार्षद ने थामा कॉग्रेस का दामन

विधायक प्रकाश नायक की रणनीति से भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल,
विधायक से प्रभावित भाजपा पार्षद ने थामा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस का दामन

रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक की कार्यशैली से प्रभावित वार्ड क्रमांक 34 की भाजपा पार्षद श्रीमती पुष्पा निरंजन साहू द्वारा राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवम मिलनसारिता को लेकर जाने जाते है।वही अब दूसरी और नगर निगम में चल रहे भाजपा पार्षद मंडल के महापौर के अविश्वास प्रस्ताव पूर्णतया धराशाई हो चुका है।विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवम मिलनसारिता को लेकर जाने जाते है।जिसका सकारात्मक परिणाम हमेशा से ही देखने को मिला है।वही एक बार फिर इसका एक और बेहतर नतीजा सामने है। जहां निगम में भाजपा पार्षद मंडल द्वारा महापौर श्रीमती जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया।
21 पार्षदों का भी नही मिला साथ
गौरतलब हो कि बीते कुछ दिनों से रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेसी महापौर श्रीमती जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ऊहापोह की स्थिति नजर आ रही थी।जिसे सफल बनाने निगम भाजपा मंडल एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी।परंतु विधायक की साधी रणनीति एवम कुशल कार्यप्रणाली ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।अलबत्ता जानकारी अनुसार महापौर के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा को उसके मौजूदा 21 पार्षदो का साथ भी नही मिल सका।बताना लाजमी होगा कि अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के पहले जहा विधायक से प्रभावित वार्ड क्रमांक 34 को भाजपा पार्षद श्रीमती पुष्पा निरंजन साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।तो वही अन्य दो पार्षद भी अनुपस्थित बताए जा रहे है।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू