कलेक्टर जनदर्शन

जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल ने जनसामान्य की सुनी समस्या…अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़, 19 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में ग्राम-बैसपाली के राम प्रसाद डनसेना सार्वजनिक गली में हुए अवैध कब्जा हटवाये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास जो सार्वजनिक गली गयी है उसमें भुनेश्वर डनसेना द्वारा अवैध कब्जा करने की नियत से गली में दरवाजा लगा दिया है जिस कारण वहां से आते-जाते नहीं बन रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। इसी तरह रायगढ़ की पिंकी आचार्या अपने 8 वर्षीय दिव्यांग लड़के के लिए व्हील चेयर एवं दिव्यांग पेंशन की मांग हेतु आयी थी। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति महापल्ली के अध्यक्ष हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के पुराने भवन के जीर्णोद्धार की मांग हेतु आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अधिक दर्ज संख्या के कारण अध्यापन कक्षों की कमी हो रही है। उन्होंने पुराने भवन का स्वरूप बिना बदले जीर्णोद्धार कराये जाने हेतु निवेदन किया। ग्राम-सरवानी की आनंद कुंवर विधवा पेंशन दिलाए जाने के संबंध में आयी थी। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु उपरांत उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जनदर्शन में आने से पहले वे ग्राम पंचायत में आवेदन दे चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष विधवा पेंशन दिलाये जाने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की समस्या न हो।
जनदर्शन में जनसामान्य को दी गई नि:शुल्क विधिक सलाह
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ एवं जिला प्रधान न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार पैरालीगल वांलिटियर श्री सुनील कुमार चौहान एवं श्री तरूण बेहरा द्वारा आज जनदर्शन में आए लोगों को नि:शुल्क विधिक सलाह व सहायता दी गई। साथ ही उनके समस्याओं की जानकारी लेकर न्यायालय रजिस्टर में दर्ज किया।

Latest news
नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ... चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज... कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार चक्रधर समारोह 2025...सुर-ताल, छंद और घुंघरू की आठवीं संध्या..पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रध... चक्रधर समारोह 2025...अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन...फाइनल दंगल में ...