Uncategorized

जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़ पौधे – सुनील रामदास

जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़-पौधे – सुनील रामदास
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कोड़ातराई में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण


रायगढ़ । कोड़ातराई के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला के खेल मैदान में 26 अगस्त को रामदास द्रौपदी फाउंडेश द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसको भाजपा कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा द्वारा पृथ्वी पर एक ऐसी व्यवस्था बनाई गयी है, जिसमें जीव जगत और वायुमण्डल को मिलाकर हमारा पर्यावरण बनता है। अर्थात् हमारे पर्यावरण के वायु में मिश्रित गैसों की उपस्थिति हो या जीव जगत की पूरी शृंखला सबको मिलाकर पर्यावरण का निर्माण होता है। इस पर्यावरण में सबसे महत्त्वपूर्ण अवयव पेड़-पौधे हैं। यही पेड़-पौधे मानवों के पारिस्थितिक तंत्र में उपस्थित सभी जीवों के लिए भोजन और ऑक्सीजन देते हैं। जिससे कि हमारी और अन्य सभी जीवों की हर प्रकार के आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। इसलिए हम जिस पर्यावरण में रहते हैं, उस पर्यावरण में पेड़-पौधे उपस्थित जीव जगत के अस्तित्व हैं। यही कारण है कि हमने पर्यावरण के महत्त्वपूर्ण अवयव पेड़-पौधों से पृथ्वी को आच्छादित करने का अभियान चलाया है, जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सके। उसके बाद उन्होंने बच्चों को पौधे रोपित करने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने के लिए शपथ दिलाई। उसके पश्चात् उपस्थित जनप्रतिधियों और मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने विद्यालय के मैदान के चारों किनारों पर पौधे रोपित किए। इस अवसर पर गांव के सरपंच पद्मलता चौहान, उप सरपंच सरस्वती साव व भाजपा मण्डल कोड़ातराई के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोहित साव, पूर्व मंत्री ललित गुप्ता, संजय सिंह, मण्डल भाजपा के कोषाध्यक्ष साईं राज, पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री सानू ठाकुर, पूर्व मण्डल मंत्री बोधराम साव, मोरध्वज गुप्ता, तुलसी वर्मा,  पूर्व बीडीसी सचिन साव, विनोद महंत, पुष्पेन्द्र पटेल, प्रमोद साव सहित विद्यालय के प्राचार्य मोहन गुप्ता व शिक्षक गण सर्वश्री खेमराम चौधरी, नेहरू चौधरी, बाबूलाल साहू, जगदीश पटेल, राजेन्द्र मंहत, रामकुमार पटेल, प्रदीप पटेल, सुनील साहू एवं शिक्षिका गण श्रीमती उमा साहू, श्वेता डोबले, सावी एक्का, उषा यादव, कुसुम पटेल, कल्पना साहू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Latest news
खरसिया ब्लॉक में हुआ वृहत वृक्षारोपण...हितग्राहियों ने वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री आवास वाटिका का किय... जैविक कृषि और पशुपालन से 'लखपति दीदी' बन रही ग्रामीण महिलाएं...छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ... कृषि विज्ञान केंद्र में 2 अगस्त को होगा पीएम किसान योजना का लाइव प्रसारण बने खाबो, बने रहिबो' अभियान : खाद्य सुरक्षा को लेकर 04 से 06 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष निरीक्षण अभि... प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी....प्रात: 11 बजे से ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ... विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-कलेक्टर मयंक चतुर्व... गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें कार्य महापौर-श्री चौहान... विभिन्न निर्माण कार्यों का किया गया निर... "सुरक्षित सुबह” अभियान को मिली नई गति, लायंस क्लब ने बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ चौक पर लगाए चार हाईटेक कैम... कोतरारोड़ पुलिस ने तलवार लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई