National News
Trending

Chandrayaan 3 Live: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास,

न्यूज डेस्क। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इस अभियान की अहम जानकारियां साझा की हैं.
चंद्रयान-3 अभियान का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर पहुंच गया है. इस लैंडर में रोवर भी है जो चंद्रमा का अध्ययन करेगा. इस रोवर का नाम प्रज्ञान है.एस. सोमनाथ ने कहा कि “प्रज्ञान रोवर जल्द ही बाहर आएगा और इसमें एक दिन भी लग सकता है. इसमें से कई यंत्र भी निकलेंगे जिनमें रम्भा शामिल है. रम्भा चंद्रमा के वातावरण का अध्ययन करेगा.””ये रोवर दो अहम अध्ययन करेगा जिनमें सबसे पहले लेज़र से उस ज़मीन का अध्ययन करना शामिल है. इसके साथ ही उसके रसायन को भी जानने की कोशिश की जाएगी.”
इसरो चीफ़ ने बताया कि इस अभियान की सबसे मुश्किल घड़ी उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाकर छोड़ना था और फिर दूसरी मुश्किल घड़ी इसको चंद्रमा पर लैंड कराना था. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन के ग्राउंड स्टेशंस को भी शुक्रिया अदा किया. सोमनाथ ने बताया कि कई विदेशी एजेंसियों ने भी इसमें मदद की जिसकी वजह से इस अभियान में सफलता मिल पाई.

Latest news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय###12 से 17 जून के मध्य अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची ... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान###मातृ मृत्यु दर में कमी लाने स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हु... कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर पेश कर भेजा जेल कोतवाली पुलिस की तत्परता से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद एनटीपीसी लारा की बालिका सशक्तिकरण अभियान : GEM की पूर्व प्रतिभागियों के साथ प्रेरक संवाद सत्र आयोजित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज संगीत शिरोमणि, वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे....शास्त्रीय संगीत साधना के युग का अंत.. ग्राम नवापारा में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी महुआ पास नष्ट, महिला समिति गठित एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा