छत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकिंग न्यूज: जिला जेल में सजा मंडप, कैदी बना दूल्हा, अफसर बने बाराती, पढ़े पूरी खबर…

रायगढ़। जेल, यह नाम सूनते ही अक्सर एक मन में डर हो जाता है, लेकिन जिला जेल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी निरूद्ध बंदी की शादी हुई है। जेल परिसर में मंडप सजी और जेल के अधीक्षक से लेकर प्रहरी तक बाराती बने। गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चर कर शादी कार्यक्रम को सपंन्न कराया गया और दुल्हा दुल्हन एक परिणय सूत्र में हमेशा के लिए बंध गए।
जेल एक ऐसी जगह है जहां जाने के बाद कोई भी सुधर कर निकलता है और मन में यही कामना करता है कि दोबारा यहां आना न पडे़, लेकिन यही जेल अगर किसी के लिए विवाह घर बन जाए, तो वह हमेशा के लिए उसके लिए यादगार हो जाता है। कुछ ऐसा ही आज हुआ। जहां एक निरूद्ध बंदी की शादी हुई और बाराती जेल के स्टाप रहे। हुआ यूं कि अनाचार के मामले में पिछले कुछ माह से यूपी के कोंडा में रहने वाला युवक जेल में निरूद्ध है और शुक्रवार को यहां दुल्हन अपने परिजनों के साथ पहंुची। इसके बाद दोनों का जेल के बाहर परिसर में मंडप सजाया गया और गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चर कर शादी कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद यह शादी हुई। इसमें दुल्हा दुल्हन नए कपडे़ पहने मंडप में बैठे। इसके बाद जेल अधीक्षक के साथ प्रहरियों के समक्ष उनकी विधिविधान से शादी करायी गई। दुल्हा दुल्हन एक दूसरे को माला पहनाए और अग्नि के सात फेरे ले कर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। कुछ देर के लिए दुल्हन भावुक भी हो गई, पर दूसरी ओर विवाह की खुशी भी थी। परिजनों के चेहरे में भी चमक थी और पूरे विधिविधान के साथ जिला जेल में दोनों की शादी संपन्न हुई।

कोर्ट के आदेश के बाद हुई शादी
कभी किसी ने यह नहीं सूना होगा कि जेल में किसी की शादी हुई है, लेकिन यह पहली दफा है कि जेल में निरूद्ध बंदी का जेल प्रशासन द्वारा कोर्ट के आर्डर के बाद शादी कराया गया। यही नहीं दुल्हा और दुल्हन पीएचडी की उपाधी प्राप्त कर चुके हैं और दोनों रहने वाले युपी के हैं। दुल्हन खरसिया में जाॅब करती है और वहीं उनकी मुलाकात हुई, लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से युवक को जेल जाना पड़ा। बाद में कोर्ट में शादी के लिए आवेदन लगाया गया था। जहां कोर्ट का आदेश आने के बाद पूरे विधि विधान के साथ उनकी शादी करायी गई।

भाई ने किया कन्यादान
दुल्हन के परिजन भी मौके पर थे और भाई ने कन्यादान किया। पहली बार इस तरह जेल परिसर में हुई शादी में जेल के स्टाॅप के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए और इस शादी के गवाह बने। शादी के बाद सभी दोनों को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू