लगे 5 सीसीटीवी कैमरे

“सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत बोरोड़ीपा चौक पर लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने लगाये 5 सीसीटीवी कैमरे, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

6 अगस्त, 2025 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “सुरक्षित सुबह” अभियान के अंतर्गत थाना पुसौर क्षेत्र के बोरोड़ीपा चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के सौजन्य से चौराहे पर 5 नवीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिनका विधिवत शुभारंभ नवपदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा (IPS) द्वारा किया गया। कैमरों के लोकार्पण अवसर पर श्री मिश्रा ने रिबन काटकर कैमरा सिस्टम का उद्घाटन किया और वहां स्थापित मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा नगर की सुरक्षा व्यवस्था में दिए जा रहे योगदान की सराहना की और इस सामाजिक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने “सुरक्षित सुबह” मुहिम को अत्यंत आवश्यक बताते हुए अन्य सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी इसी तरह चौराहों पर कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही दुकानों में पूर्व से लगे कैमरों में से कम-से-कम एक कैमरे का फोकस सड़क की ओर रखने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव, लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन से अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रकाश निगानिया, प्रकाश अग्रवाल (ज्योति सेल्स), संजू छाबड़ा, मनोज अग्रवाल और थाना पुसौर स्टाफ उपस्थित थे, जिन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नगर सुरक्षा के लिए अपना योगदान सुनिश्चित किया।

Latest news
महिला वकील हत्या प्रकरण में पुलिस के पास मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य, आरोपी को उसकी करतूत की सजा द... ओ पी की विकासपरक राजनीति बनाम सिंदूर पार्क ऑक्सीजोन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु जिलेभर में 18 मई को होगी विशेष ग्राम सभा नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न: कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार... मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...रायगढ... मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ...इस अत्याधुनिक प्रयोगशाल... सुशासन तिहार से आमजन को मिल रहा लाभ, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान: मुख्यमंत्... सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी ... 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त श्री क्षत्रिय... प्रधानमंत्री आवास यो... ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे...परिव...