पुलिस बना सेवक

“सावन के अंतिम सोमवार पर कोतरारोड़ पुलिस बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में श्रद्धालुओं में किया प्रसाद वितरण”

रायगढ़, 4 अगस्त 2025सावन माह के अंतिम सोमवार को जहां जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है, वहीं कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमनारा स्थित प्रसिद्ध बाबाधाम शिव मंदिर में भी आज विशेष श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इसी धार्मिक अवसर पर थाना कोतरारोड़ द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन शामिल हुए। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में थाने के सामने यह आयोजन किया गया, जहां बाबाधाम दर्शन के लिए जा रहे शिवभक्तों को न केवल प्रसाद भेंट किया गया, बल्कि पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन के दौरान क्षेत्र के नागरिकों, दुकानदारों व राहगीरों ने भी थाने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुलिस की इस आत्मीय पहल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनता से संवाद और विश्वास की मजबूत कड़ी बना रही है। सावन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का यह आयोजन न केवल एक धार्मिक सहभागिता था, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की संवेदनशील और सहयोगी छवि को भी मजबूती प्रदान करने वाला कदम साबित हुआ। कोतरारोड़ पुलिस की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर सुख-दुख और पर्व-त्योहार में सहभागी बनकर सेवा भावना के साथ मौजूद है। बाबाधाम की पवित्रता और श्रद्धा के वातावरण में पुलिस की यह सहभागिता श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभूति का माध्यम बनी, इस पुनीत कार्य में पूरा कोतरारोड स्टाफ शामिल रहा।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...