केलो नदी की सफाई

केलो नदी की सफाई युद्धस्तर पर शुरू, मानसून से पहले नगर निगम की बड़ी मुहिम…नदी की सफाई के साथ बहाव को पुनर्जीवित करने नगर निगम का प्रयास

रायगढ़, 20 जून 2025/ जीवनदायिनी केलो नदी को स्वच्छ और प्रवाहमान बनाए रखने की दिशा में नगर निगम रायगढ़ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए नदी की सफाई युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। यह सफाई कार्य वर्तमान में राजा महल से कयाघाट पुल तक पॉकलेन मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नदी की गहराई और बहाव को सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। वर्षों से केलो नदी के किनारे जमा मलबे को हटाकर स्लेपिंग की जा रही है ताकि जल प्रवाह में कोई बाधा न हो।
इस अभियान की जानकारी देते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने बताया कि नगर निगम शहर की स्वच्छता और जल-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह संजीदा है। पिछले एक माह से शहर के प्रमुख नालों की सफाई की जा रही है और अब केलो नदी की सफाई के माध्यम से नगर की सुंदरता, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री ब्रजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि यह अभियान रायगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति सजग नगर के रूप में स्थापित करने का प्रयास है। केलो नदी की ऐसी व्यापक सफाई पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताहभर केलो कि सफाई पोक लेन से की जा रही है।
ज्ञात हो कि नगर निगम की इस पहल से न सिर्फ बरसात के दौरान जनजीवन को राहत मिलेगी बल्कि शहरवासियों को एक स्वच्छ और संतुलित प्राकृतिक वातावरण भी मिलेगा। इस अभियान में नगर निगम टीम लगातार कार्य कर रही है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन