मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर 9 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कलागुरु ‘बेदम’ जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की साधना एवं प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। रायगढ़ को ‘सांस्कृतिक राजधानी’ के रूप में गौरवान्वित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके व्यक्तित्व, साधना और कला ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी प्रतिभा से आलोकित हुए हैं। उनके शिष्यों और संगीत साधकों के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार और शिष्यों को इस दुःख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

Latest news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय###12 से 17 जून के मध्य अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची ... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान###मातृ मृत्यु दर में कमी लाने स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हु... कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर पेश कर भेजा जेल कोतवाली पुलिस की तत्परता से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद एनटीपीसी लारा की बालिका सशक्तिकरण अभियान : GEM की पूर्व प्रतिभागियों के साथ प्रेरक संवाद सत्र आयोजित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज संगीत शिरोमणि, वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे....शास्त्रीय संगीत साधना के युग का अंत.. ग्राम नवापारा में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी महुआ पास नष्ट, महिला समिति गठित एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा