पशु चिकित्सालय

जिले के पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों का हुआ कायाकल्प,68 पशु चिकित्सा केन्द्रों में हुई रंगाई-पोताई, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में रायगढ़ जिले के 68 पशु चिकित्सा केन्द्रों में रंगाई-पोताई का कार्य किया गया है। जिसके उपरांत अब उक्त संस्था एक नये स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं और भवनों में रौनक आयी है। साथ ही जनसामान्य को साफ-सुथरी संस्थाओं में पशु चिकित्सा सेवा प्राप्त करने में सुविधा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पशु कल्याण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के फलस्वरूप 68 पशु चिकित्सालयों को 6 लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। उक्त राशि जिले के पशु चिकित्सालयों एवं कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों में रंगाई-पोताई, छत की सीपेज मरम्मत व सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों के लिए उपयोग किया गया। जिसमें 16 पशु चिकित्सालय, 27 पशु औषधालय, 2 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, 21 कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र, 1 रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, 1 चल विरूजालय शामिल है। उक्त राशि को उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ के द्वारा संबंधित विकासखंड के अधिकारियों के खाते में प्रदाय किया गया था। इस राशि के उपयोग से जिले में स्थित संस्थाओं की रंगाई-पोताई का कार्य किया गया है।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू