आवासीय प्रशिक्षण

महिलाओं एवं युवतियों के लिए शुरू होगा प्रोग्रामिंग एवं लाइफ स्किल का आवासीय प्रशिक्षण…16 मई को नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित होगी मार्गदर्शन सह कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला…प्रथम चरण में 200 छात्राओं एवं महिलाओं का होगा चयन, 12वीं पास महिलायें ले सकेंगी प्रशिक्षण

महिलाओं एवं युवतियों के लिए शुरू होगा प्रोग्रामिंग एवं लाइफ स्किल का आवासीय प्रशिक्षण16 मई को नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित होगी मार्गदर्शन सह कॅरियर काउंसलिंग कार्यशालाप्रथम चरण में 200 छात्राओं एवं महिलाओं का होगा चयन, 12वीं पास महिलायें ले सकेंगी प्रशिक्षण

रायगढ़, 15 मई 2025/ जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा जिले के निवासरत महिला और छात्राओं के लिए 18 से 24 महीने का आवासीय प्रशिक्षण आयोजित की जा रही है। उक्त प्रशिक्षण में महिलाओं एवं युवतियों को प्रोग्रामिंग और लाइफ स्किल में उनको दक्ष बनाना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मई माह के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ होने की संभावना है। प्रथम चरण में 200 छात्राओं एवं महिलाओं का चयन किया जाएगा और इन छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए छात्राओं एवं महिलाओं का चयन कक्षा आठवीं कक्षा स्तर के सामान्य गणित के पैटर्न, प्रतिशत, कार्य, समय, रेखीय समीकरण जैसे प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए छात्राओं एवं महिलाओं की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए एवं कक्षा 12 वी उत्तीर्ण होना चाहिए, अधिकतम आयु सीमा का बंधन नही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा 16 मई 2025 को नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट, रायगढ़ में मार्गदर्शन सह कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला रखी गई है। जिसमें पूरे कार्यक्रम में किस तरह के प्रशिक्षण होगी और किन-किन विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे भविष्य में क्या लाभ मिल सकता है के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें रायगढ़ जिले के अंतर्गत निवासरत कोई भी छात्राएं एवं महिलाएं जिनकी उम्र 17 वर्ष से ऊपर है वह शामिल हो सकती है। काउंसलिंग कार्यक्रम के पश्चात टेस्ट भी होगा। तत्पश्चात जिन छात्राओं एवं महिलाओं का चयन किया जाएगा उन्हें केआईटी कॉलेज गढ़उमरिया में आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने की पात्रता होगी।

Latest news
महिला वकील हत्या प्रकरण में पुलिस के पास मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य, आरोपी को उसकी करतूत की सजा द... ओ पी की विकासपरक राजनीति बनाम सिंदूर पार्क ऑक्सीजोन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु जिलेभर में 18 मई को होगी विशेष ग्राम सभा नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न: कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार... मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...रायगढ... मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ...इस अत्याधुनिक प्रयोगशाल... सुशासन तिहार से आमजन को मिल रहा लाभ, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान: मुख्यमंत्... सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी ... 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त श्री क्षत्रिय... प्रधानमंत्री आवास यो... ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे...परिव...