काउंसिलिंग

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 14 एवं 15 मई को सृजन सभाकक्ष में

रायगढ़, 8 मई 2025/ रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं हेतु जारी जिला स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में 14 मई बुधवार को जिले की बालक सूची सरल क्रमांक 1 से 170 तक तथा 15 मई गुरूवार को जिले की बालिका सूची सरल क्रमांक 1 से 170 तक एवं जिले की विशेष पिछड़े जनजाति (पीवीजीटी)के विद्यार्थियों का काउंसिलिंग सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। संबंधित आवेदक नियत तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है। मूल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र काउंसिलिंग के पश्चात विद्यालय में प्रवेश के समय प्रस्तुत किया जाएगा। समयावधि पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन पर एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त/सचिव जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद