40 वा चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह 2025###चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़, 29 अगस्त 2025 // अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का तीसरा दिन कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में रायगढ़ की प्रतिभावान कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने मंच पर कथक की विविध विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सुन्दर भाव-भंगिमाएँ, सधे हुए पदचाप और नृत्य लय की लयबद्धता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।
नव्या सिंह ने “नागेंद्र हराये” और “मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो” जैसे गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति और नृत्यकला का अनोखा संगम दर्शाया। बता दे कि कुमारी नव्या सिंह आयात कथक डांस एकेडमी रायगढ़ में अपनी गुरु तब्बू परवीन से कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही। कुमारी नव्या सिंह कई बड़े मंचों में कथक नृत्य का प्रस्तुति भी दे चुकी है। 02 सितंबर को प्रणवम में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी होने वाली है। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकदीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। उपस्थित दर्शकों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा और साधना को सराहते हुए उत्साहवर्धन किया।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन