छत्तीसगढ़रायपुर

कल बिलासपुर में ‘आप’ की महारैली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान होंगे शामिल

दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, महारैली को करेंगे संबोधित: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

प्रदेशभर से एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से करेंगे 2023 के चुनाव का शंखनाद: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

महारैली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक भी होंगे शामिल: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

दिल्ली और पंजाब के मॉडल ऑफ गर्वनेंस को पंसद करती है छत्तीसगढ़ की जनता: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही छत्तीसगढ़ के लोग: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

3 बार बीजेपी और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर ठगी हुई महसूस कर रही प्रदेश की जनता: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

15 साल के बीजेपी के कुशासन और लूट के रिकॉर्ड को 5 साल में भूपेश सरकार ने तोड़ा: संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

रायपुर।2 जुलाई यानी रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। महारैली को लेकर आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब महारैली को संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों और समर्थकों में उत्साह है। कल मुझे विश्वास है कि कल एक लाख से अधिक लोग बिलासपुर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मॉडल ऑफ गर्वनेंस को पंसद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास मॉडल छत्तीसगढ़ को मिले।

संजीव झा ने कहा, यहां की जनता आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। भारतीय जनता पार्टी के तीन बार के कुशासन और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। जनता को ये लग रहा है कि 15 साल से बीजेपी के कुशासन और लूट को 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार ने तोड़ा है। अब यहां की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी एक विकल्प के तौर में आए। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा, दिल्ली और पंजाब के लोगों ने अपने हक की लड़ाई लड़ी और जो रिकॉर्ड बना वो सबके सामने है। मैं राज्य की जनता को कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के कैडर से ही बदलाव नहीं आएगा। इस मिशन के साथ छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता को जुड़ना पड़ेगा। जो दिल्ली और पंजाब में रिकॉर्ड बना उसे छत्तीसगढ़ की जनता तोड़ सकती है। कल अरविंद केजरीवाल अपने बिलासपुर दौरे के दौरान चुनावी मुद्दे की रूपरेखा को जनता के सामने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखेंगे।

कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है।

झा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि जहां हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं, वहां बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे की हमें बी टीम कहती है। हम जहां चुनाव लड़ने जाते हैं तो वहां ये आरोप लगते हैं, लेकिन वास्तव में यह जनता तय करती है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में अच्छा मॉडल दिया और लोगों के लिए अच्छा काम किया। यह जनता तय करती है कि हम कौन हैं। उन्होंने कहा, 11 साल के सफर में न केवल दिल्ली में तीन बार हमने सरकार बनाई बल्कि पंजाब भी में हमने सरकार बनाई। गुजरात, गोवा, एमपी और यूपी में हमें अच्छा रिजल्ट मिला है।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू