महतारी वंदन बना सहारा

महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त हुई भारती, सुकन्या समृद्धि योजना से बिटिया का भविष्य कर रही सुरक्षित…महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होती महतारी वंदन योजना

रायगढ़, 6 जनवरी 2025/ आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता किसी भी महिला के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित होते हुए महिलाओं के जीवन में ऐसे ही बदलाव लेकर आ रही है। रायगढ़ की श्रीमती भारती खटर्जी इस योजना के माध्यम से अपने जीवन को नए आयाम दिए और आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय शुरू किया है। आज वह स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त तो हुई वही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेकर अपनी बिटिया का भविष्य भी सुरक्षित कर रही है।
विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम कापू निवासी श्रीमती भारती खटर्जी कहती है कि वह एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। जहां उनके पति ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। आर्थिक तंगी के कारण घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी भारती को अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2024 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। माह मार्च 2024 से वर्तमान तक प्रतिमाह एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से महिलाओं को बैंक खाते में प्राप्त होने लगा।
महतारी वंदन से प्राप्त राशि से अब वह अपनी हर छोटी-छोटी जरूरतों को खुद से पूरा कर लेती है। महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली राशि से श्रीमती भारती खटर्जी आत्म निर्भर होकर अपनी बेटी 7 वर्षीय मानसी खटर्जी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट आफिस में खुलवाया है। जिसमें प्रतिमाह 250 रूपये जमा करती है जो कि भविष्य में उनकी बेटी के अच्छे शिक्षा में काम आयेंगे। श्रीमती भारती खटर्जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देती हुए कहा कि योजना से लाभान्वित होकर उनके जैसे अन्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और आत्म निर्भर होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू