समाधान

चंद्रहासिनी इस्पात के श्रमिक प्रकरण का हुआ तत्काल समाधान…कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर बैठक लेकर सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों के समस्याओं का कराया समाधान

रायगढ़, 30 दिसम्बर 2024/ चंद्रहासिनी इस्पात के लगभग 20 श्रमिक कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के पास दिसंबर माह की बकाया मजदूरी की माँग हेतु आवेदन देने पहुँचे थे। आवेदन पर तत्काल कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री गोयल ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय रायगढ़ में संस्थान के प्रतिनिधि, ठेकेदार और श्रमिकों की त्रिपक्षीय बैठक उसी दिन आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के मांग अनुरूप दिसम्बर माह का बकाया वेतन ठेकेदार के बिल प्रस्तुत करने उपरांत संस्थान को 2 दिवस में भुगतान करने निर्देशित किया गया। साथ ही श्रमिकों को बकाया राशि प्राप्ति उपरांत अपनी मर्जी अनुरूप चंद्रहासनी इस्पात या अन्य संस्थान में कार्य करने की छूट होने की जानकारी दी गई। रायगढ़ एक औद्योगिक जिला होने के कारण जिले में अन्य जिलों व राज्यों के श्रमिक कार्य करने आते है जिनको न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत भुगतान सुनिश्चित करते हुए वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में भुगतान करने हेतु श्रम विभाग समस्त संस्थान प्रमुखों को कहा गया है, अन्यथा विभिन्न श्रम अधिनियमों के तहत जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

Latest news
स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान कमिश्नर क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार...नवनिर्मि... साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने ... मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.....दो विधि से स... बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस ... अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण...... स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की...ग्रामीण आबादी भ... शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण..... बिहान की दीदियों की इको-फ्रेंडली बीज राखियों की धूम...कलेक्टर ने राखी खरीदकर समूह की महिलाओं का किया... जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के दिए नि...