सुशासन सप्ताह

सुशासन सप्ताह : गांव की ओर पहुंचा प्रशासन, घर पहुंच हितग्राहियों को वितरित किया जाति एवं निवास प्रमाण पत्र…कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में 24 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह

रायगढ़, 22 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सुशासन सप्ताह 2024 के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए जिले में सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
जिसके तहत विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें तहसीलदारों द्वारा हितग्राहियों के घर पहुंचकर उन्हें देय किसान किताब, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अथवा पारित राजस्व आदेश की सत्यप्रति प्रदान करना, पीवीटीजी ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना, विद्यालयों में सुशासन विषय पर निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता, जिले के एकलव्य विद्यालयों तथा प्रयास विद्यालय में सुशासन विषय पर निबंध लेखन, वाद विवाद, संगोष्ठी एवं पेंशन प्रकरण अथवा अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लंबित प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निराकरण, महतारी वंदन योजना से समाज में आए आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी परिवर्तनों पर प्रदर्शनी के साथ ही महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री के नाम पर प्राप्त पाती का हितग्राहियों के बीच वचन जैसे गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में आज सुशासन सप्ताह के अवसर पर तहसीलदार श्री विकास जिंदल एवं हल्का पटवारी श्री संतोष साहू द्वारा हितग्राही तहसील तमनार अंतर्गत ग्राम पड़ीगांव निवासी ऐश्वर्या राठिया पिता श्री धनेश्वर राठिया का जाति प्रमाण पत्र एवं जागेश्वर राठिया पिता श्री धनेश्वर का निवास प्रमाण पत्र घर जाकर सौंपा। इसी प्रकार तहसील घरघोड़ा अंतर्गत तहसीलदार घरघोड़ा श्री मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री सहोदर राम पैंकरा द्वारा जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को उनके घर पहुंचकर प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए पालकों एवं बच्चों ने प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...