शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

बड़ेेहरदी में जोन स्तरीय शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायगढ़, 20 दिसम्बर 2024/ बच्चों में शारीरिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास हेतु विकास खंड पुसौर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु पंचपारा जोन में जोन स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बडेहरदी स्कूल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद सदस्य श्री अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुधांशु साहू, मंडी अध्यक्ष मुक्तेश्वर पंडा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, प्राचार्य हाई स्कूल बडेहरदी बोधराम साव, अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूल स्टॉफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला हेतु खोखो, कबड्डी, संखली, रिले रेस, त्रिटंगी दौड़, बोरा दौड़, रस्सी कूद, घडा दौड़, कुर्सी दौड़ के साथ लेखन कौशल, पठन कौशल, पहाड़ा, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन दुरेन्द्र नायक शिक्षक मा शाला पंचपारा के द्वारा किया गया।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या... दुर्ग की देविका दीक्षित ने कथक में परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जनजातीय विकास के लिये 'आदि कर्मयोगी' अभियान का हुआ शुभारंभ...जिले के 07 विकासखण्डों के 316 आदिवासी ब... राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को..आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट में कर सकते है ... साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल: रायगढ़ से रवाना हुई जागरूकता वैन